दो महीने बाद नागौर को मिले नए कलेक्टर:कार्मिक विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार को लगाया नागौर




नागौर को दो महीने के लंबे इंतजार के बाद अब देवेंद्र कुमार के रूप में नया जिला कलेक्टर मिल गया है। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी की गई आईएएस तबादला सूची में दौसा में कार्यरत देवेंद्र कुमार को नागौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि 31 जनवरी को पूर्व जिला कलेक्टर अरुण पुरोहित के सेवानिवृत्त होने के बाद से ही यह पद रिक्त चल रहा था।
​इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर चम्पालाल जिनगर कार्यवाहक कलेक्टर के तौर पर प्रशासनिक कामकाज संभाल रहे थे। उनके पास एडीएम मुख्यालय के साथ-साथ नगरपरिषद प्रशासक का भी दायित्व था, जिससे उन पर तीन पदों का अतिरिक्त भार बना हुआ था। वर्ष 2017 बैच के अधिकारी देवेंद्र कुमार के पदभार ग्रहण करने के बाद अब जिले में राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की मॉनिटरिंग और क्रियान्वयन में गति आने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *