खिलचीपुर में गाड़गंगा नदी में मिला महिला का शव:बीच नदी में उल्टा पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी




राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में गाड़गंगा नदी में बुधवार को एक महिला का शव मिला। शव नदी के बीचों-बीच उल्टा पड़ा हुआ था, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल, महिला की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *