पंजाब- एडवोकेट HS फूलका ने BJP जॉइन की:AAP से MLA रह चुके; CM भगवंत मान बोले- मेरे पुराने साथी रहे, गुडलक




सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और पूर्व AAP नेता एचएस फूलका BJP में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी जॉइन की है। इसके लिए भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और वर्किंग प्रधान अश्वनी शर्मा भी दिल्ली पहुंचे। इस पर पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा- उनको मुबारक, मेरे पुराने साथी रहे हैं। मैं पार्लियामेंट में था, वह विधानसभा में थे। उन्होंने नेता विपक्ष (LOP) से भी इस्तीफा दे दिया था। दाखा विधानसभा से भी रिजाइन कर दिया था। अगर लोगों ने कोई बंदा चुना और वह बीच में छोड़ जाए, यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। मैंने तो आज तक ऐसे व्यक्ति को दोबारा जीतते हुए नहीं देखा। 2014-2015 में फूलका आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हुए थे। 2015 में दिल्ली में AAP की सरकार बनने के बाद वे पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल हो गए थे। 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव में AAP के टिकट पर दाखा (लुधियाना) सीट से MLA चुने गए। पार्टी ने उन्हें विपक्ष का नेता बनाया। उन्होंने पंजाब विधानसभा में बरगाड़ी में गुरु ग्रंथ साहिब के बेअदबी मामले और अन्य सिख मुद्दों को उठाया। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *