अबोहर के गांव मौजगढ के निकट एक सड़क हादसे में दो बच्चों के पिता की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार देर रात उस वक्त हुई, जब व्यक्ति पेट्रोल पंप से ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में एक कैंटर से बाइक की टक्कर हो गई। पुलिस ने शव को अबोहर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान मौजगढ निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है, जो एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत था। मंगलवार रात ड्यूटी समाप्त कर वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में उसके आगे चल रहे एक कैंटर ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे श्रवण की बाइक कैंटर से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रीगंगानगर के अस्पताल में हुई मौत आसपास के लोगों ने श्रवण के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद उसे तत्काल श्रीगंगानगर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आज सुबह मृतक के परिजनों ने शव को अबोहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कैंटर चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Source link