दो दिन से लापता डीजे संचालक का मिला शव:समस्तीपुर में एक दिन पहले मिले थे बाइक-कपड़े; गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम




समस्तीपुर में दो दिनों से लापता डीजे संचालक का शव मिला है। मृतक की पहचान हसनपुर थाने के ही मल्हीपुर गांव निवासी शंकर शाह के बेटे राकेश शाह (19) के रूप में की गई है। युवक की गला रेत कर और चाकू गोंद कर हत्या की गई है। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के भारद्वाज कॉलेज के पास की है। घटना की सूचना पर पहुंचे आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के पास ही सड़क जाम कर दिया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंची हसनपुर थाने की पुलिस ने लोगों को समझा बूझाकर सड़क जाम खत्म कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक के भाई संतोष कुमार ने बताया कि राकेश कुमार इलाके में डीजे साउंड चलता था। सोमवार दोपहर वह बाइक से घर से निकला था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं पहुंचा। मंगलवार शाम भारद्वाज कॉलेज के पास ही बांसबारी में उसकी बाइक और कुछ कपड़ा बरामद हुआ। इसके बाद लोगों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था। आज सुबह फिर से लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, तो कॉलेज के पास ही एक जमीन पर जहां चारों ओर से चार दिवारी की गई थी, उसके अंदर झाड़ी में उसका शव बरामद किया गया। अर्धनंग अवस्था में था शव शव अर्धनंग अवस्था में था। शव मिलने की सूचना इलाके में आग की तरफ फैल गई। बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुड़ गई। आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क जाम शुरू कर दिया । लोगों का कहना है कि मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बावजूद पुलिस ने तत्परता के साथ इस पर कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस पहले दिन से ही सक्रिय होती तो राकेश की जान बचाई जा सकती थी। घटना के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस इस मामले में प्रेम प्रसंग के एंगल से देख रही है। डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि युवक सोमवार को ही घर से निकला था। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था । पुलिस टीम भी उसकी खोजबीन कर ही रही थी। इसी दौरान बुधवार को उसका शव मिला है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी परिवार की लोगों की ओर से आवेदन नहीं मिला हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *