[ad_1]
अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र स्थित सीता गौशाला के सामने बुधवार को एक दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बैटरी चार्जिंग के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद वाहन में भीषण आग लग गई। आग लगते ही दुकान मालिक मुन्ना अहमद सहित आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और हालात को संभालने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर क्लॉक टावर थाने के एएसआई रणवीर सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं अग्निशमन विभाग को भी घटना की सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। एएसआई रणवीर सिंह के अनुसार संबंधित दुकान पहले इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा शोरूम के लिए किराए पर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बैटरी चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
[ad_2]
Source link