प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संगठन बढ़ाओ- लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत ब्लॉक और नगर कांग्रेस जालोर की संयुक्त बैठक आज सुबह जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल की अध्यक्षता में हुई। जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परंपराओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। भाजपा के निर्णयों के कारण निकाय संस्थाओं में दमनकारी नीति अपनाते हुए प्रशासक नियुक्त किए गए हैं, इसके विरोध में कांग्रेस की ओर से संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान की शुरुआत की गई है। बैठक में प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर चुनावों को टालने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करें, भाजपा सरकार की असलियत को उजागर करें और जनता के अधिकारों की बात करें। सीवरेज समस्या के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन
बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर की सीवरेज समस्या, सड़कों समेत विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कलेक्ट्रट के बाहर अपनी लापता बेटी के तलाश की मांग को लेकर बैठे माता-पिता से भी मुलाकात की और उनकी मांगों को जायज बताया।
Source link