कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 1 अप्रैल से पूरे भारत में बढ़ोतरी हो गई है। इस वृद्धि ने होटल, रेस्टोरेंट और खाने-पीने के कारोबार से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक बाजार में तेल और गैस की कीमतें पहले से ही उच्च स्तर पर हैं।
जिससे पठानकोट के कई होटल मालिक अब गैस के बजाय डीजल से चलने वाले ओवन और तंदूर का उपयोग करने को मजबूर हैं। इससे न केवल परिचालन लागत बढ़ रही है, बल्कि व्यवसाय की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। पंजाब होटल इंडस्ट्री ने व्यक्त की चिंता
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में उछाल के बाद होटल, रेस्टोरेंट और कन्फेक्शनरी जैसे व्यवसाय इस बढ़ोतरी से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। पंजाब होटल इंडस्ट्री एसोसिएशन वाइस प्रेसिडेंट राकेश औल ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वे पहले से ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का सामना कर रहे थे और अब कीमतों में वृद्धि ने स्थिति को और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया है।
डीजल से चलने वाले ओवन और तंदूर का उपयोग
राकेश औल ने बताया कि पठानकोट में कई होटल मालिक अब गैस के बजाय डीजल से चलने वाले ओवन और तंदूर का उपयोग करने को मजबूर हैं। इससे न केवल परिचालन लागत बढ़ रही है, बल्कि व्यवसाय की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। बड़े आयोजनों की बुकिंग की रद्द
राकेश औल ने जानकारी दी कि बढ़े हुए खर्चों के कारण कई होटलों ने शादियों, जन्मदिनों और अन्य बड़े आयोजनों की बुकिंग रद्द करना शुरू कर दिया है, क्योंकि इन आयोजनों को व्यवस्थित करना अब आर्थिक रूप से व्यवहार्य नहीं रहा। सरकार से होटल मालिकों की अपील
राकेश औल ने सरकार से अपील की है कि जिस प्रकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी कर आम जनता को राहत दी गई है, उसी तरह कमर्शियल गैस सिलेंडर पर भी राहत प्रदान की जाए, ताकि होटल उद्योग को बचाया जा सके।
Source link