भरतपुर के एक कॉलेज में टीचर एक छात्रा को अश्लील मैसेज भेज रहा था। शिक्षक के लगातार मैसेज से करीब 20 दिन से छात्रा डिप्रेशन में थी। परिजनों ने छात्रा से परेशान रहने का कारण पूछा तो सच्चाई का पता चला। भाई और मां के कहने पर छात्रा ने टीचर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को डिटेन कर जांच शुरू कर दी है। टीचर 20 दिन से कर रहा था अश्लील मैसेज
छात्रा ने बताया कि वह एक कॉलेज से बीएड कर रही है। कॉलेज के एक टीचर उसे करीब 20 दिन से अश्लील मैसेज कर रहा था। छात्रा के पास स्क्रीनशॉट भी हैं। टीचर जबरन उसे अकेले मिलने का दबाव बना रहा था। छात्रा के कई बार मना करने के बाद भी टीचर बार-बार छात्रा को मैसेज कर रहा था। छात्रा ने अपने साथियों को भी इसके बारे में बताया। साथियों ने टीचर को परेशान करने के लिए मना किया। उसके बाद भी टीचर नहीं माना। इससे छात्रा काफी परेशान हो गई। हालांकि परिजनों के बार-बार पूछने पर छात्रा ने पूरी घटना उन्हें बताई, जिसके बाद आज आरोपी टीचर के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई। भाई बोला- बहन कई दिनों से परेशान थी
छात्रा के भाई ने बताया कि मेरी बहन कई दिनों से परेशान थी। सभी ने उससे परेशान रहने की वजह पूछी, लेकिन उसने नहीं बताई। मंगलवार को सभी ने उससे दोबारा पूछा तो, उसने बताया की उसकी कॉलेज का एक टीचर उसे अश्लील मैसेज कर रहा है। इसके अलावा छात्रा ने अपने भाई को टीचर द्वारा किए गए मैसेज भी दिखाए। इसके बाद आज छात्रा अपनी मां और भाई के साथ थाने पहुंची और आरोपी टीचर के खिलाफ शिकायत दी। मामले में कॉलेज प्रशासन लगातार राजीनामे का दबाव बना रहता था। थानाधिकारी बोले- मामला दर्ज कर आरोपी को डिटेन कर लिया है
थाना अधिकारी का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर आज बुधवार को FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी को डिटेन कर लिया गया है। फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
Source link