अमृतसर के सियालका-गांव में फायरिंग:CCTV में 9 से 10 राउंड गोलियों की आवाज सुनाई दी, मजीठिया ने सोशल मीडिया पर साझी की

[ad_1]


अमृतसर के मजीठा हलके के गांव सियालका में मंगलवार देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस पूरी घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है, जिसे अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया है। वीडियो में साफ तौर पर गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है । जानकारी के अनुसार, करीब 9 से 10 राउंड फायरिंग की गई। घर के बाहर लगे गेट पर गोलियों के निशान मिले हैं, जबकि परिवार के सदस्यों को मौके से गोलियों के खाली खोल भी बरामद हुए हैं। गनीमत यह रही कि इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया है। परिवार में दहशत, कोई दुश्मनी होने से इनकार परिवार के सदस्य रश पाल सिंह का कहना है कि उनका किसी के साथ कोई झगड़ा या दुश्मनी नहीं है, फिर भी इस तरह की घटना ने उन्हें दहशत में डाल दिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, मजीठिया की अपील इस घटना को लेकर सरकार और पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब के डीजीपी और मुख्यमंत्री से अपील की है कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को तुरंत ठीक किया जाए, क्योंकि आम लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं। सूचना मिलने के बाद थाना मजीठा एसएचओ अवतार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और स्थिती का जायजा लेते हुए सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को अपने कब्जे में लिया।वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *