जालंधर के बस्ती गुजा क्षेत्र में स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। अस्पताल से घर लौट रही एक महिला और उसके पति को निशाना बनाते हुए मोटरसाइकिल सवार झपटमार ने महिला के कान की बाली छीन ली। इस दौरान महिला को चोटें भी आईं और वह जमीन पर गिरते-गिरते बची। स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार में इस घटना के बाद भारी रोष है, क्योंकि भीड़भाड़ वाले इलाके में भी अब लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। फिलहाल, पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दे दी है। घटना जालंधर के बस्ती गुजा इलाके की है। पीड़ित महिला अपने पति और बेटी के साथ अस्पताल से चैकअप करवाकर वापस लौट रही थी। वे पैदल ही घर की ओर जा रहे थे कि अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर सवार युवक आया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, युवक ने महिला के कान पर झपट्टा मारा और उसकी सोने की बाली (रिंग) खींच ली। छीना-झपटी इतनी जोरदार थी कि महिला का संतुलन बिगड़ गया और उसे कान पर गंभीर चोट आई।
पीड़ित परिवार ने बताया कि वे पहले से ही अस्पताल के काम और स्वास्थ्य को लेकर परेशान थे, ऊपर से इस घटना ने उन्हें पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झपटमार इतनी तेजी से भाग निकला कि किसी को उसे पकड़ने का मौका ही नहीं मिला। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल वारदात के बाद पीड़ित महिला के पति ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शहर अब रहने लायक या सुरक्षित नहीं रह गया है। उन्होंने कहा की म पैदल जा रहे थे और अचानक पीछे से आकर उसने हमला कर दिया। मेरी पत्नी गिरते-गिरते बची, उसे गंभीर सट्टा (चोट) भी लग सकती थी। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि शहर में चोरियां और स्नैचिंग आम बात हो गई है। सड़कों पर चलते हुए अब डर लगने लगा है क्योंकि झपटमारों को न तो कानून का खौफ है और न ही भीड़ का। पुलिस को सूचना और आगे की कार्रवाई घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद में पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आस-पास के CCTV फुटेज को खंगाल कर रही है।
Source link