Bhajan Singer Chhotusingh Raona vs Shiv MLA Ravindra Singh Bhati: Defamation Case


भजन गायक छोटूसिंह रावणा और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी के बीच चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी मामले को लेकर 1 अप्रैल बुधवार को छोटू सिंह ने बाड़मेर के शिव थाने में विधायक भाटी के खिलाफ मानहानि और धमकाने का मामला दर्ज करवाया। हालांकि मामले की जांच

.

रावणा ने बातचीत में कहा मैंने किसी नेता को ‘रीलबाज’ नहीं कहा। एक बच्चे के वीडियो पर कमेंट किया था, जिसमें लिखा था- “अगर आप रील स्टार होते तो आपके पास सारे नेता होते”। छोटू सिंह ने दावा किया कि ये कमेंट किसी नेता के लिए नहीं था। ये आम बात है कि “जहां रील वायरल होती है, वहां नेताजी टपक जाते हैं।”

बातचीत में भजन गायक ने शिव विधायक पर धमकाने और ट्रोलिंग जैसे आरोप लगाते हुए ये तक कहा कि अब सहन करने की सीमा पार हो चुकी है। वे आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार है।

छोटू सिंह रावणा से के साथ खास बातचीत …………..

  • सवाल- ऐसए क्या हुआ कि एफआईआर करवाने की क्या नौबत आ गई ?जवाब- इतनी धमकियां और परेशानियां सालों से झेल रहा हूं। नौबत गले तक आ गई है। भगवान कहते हैं 99 गालियां तो माफ कर दी, लेकिन 100वीं गाली का ध्यान रखना। हमने लाखों गालियां सुनी, अब मेरा सब्र का बांध टूट गया है। विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। मारने की धमकियां बहुत समय से आ रही है।
  • सवाल- धमकी विधायक की तरफ से थी या फिर किसी और की तरफ से ?जवाब- विधायक की ओर से तीन दिन पहले धमकी आई थी। फोन करके बीते सालों में दी गई धमकियों की भी पुष्टि कर दी है। विधायक इतना तो समझदार है कि सीधा जाकर नहीं कहेंगे कि मैं तेरा सिर काट दूंगा।लेकिन, कोई आपको यह कहे कि मैं तेरे को देख लूंगा। इसका मतलब वो आपको देखेगा नहीं, देख ही लेगा। ये धमकी ही है। उनकी ओर से तीन सालों से कई धमकियां मिली। जिन लोगों ने बहुत ज्यादा धमकियां दी, कमेंट किए उनके खिलाफ भी एफआईआर दी है। इनमें से एक–दो लोगों पर पहले से क्रिमिनल केस है।
  • सवाल- शिव में धरना प्रदर्शन करने की क्या जरूरत पड़ गई, एफआईआर तो वैसे भी हो जाती ?जवाब- एफआईआर अभी भी बड़ी मुश्किल से हो रही है। विधायक के खिलाफ एफआईआर करना छोटी बात नहीं है। पचास लोगों के फोन आते है और प्रेशर करता है। समाज खड़ा है इसलिए इन पर प्रेशर पड़ा है तब एफआईआर की है। आगे जांच भी होगी। एसपी साहब ने मुझे आश्वासन दिया था कि आपको सुरक्षा भी दी जाएगी और कार्रवाई भी होगी।मेरी मांग थी कि जिन-जिन लोगों ने धमकियां और गालियां दी हैं, उनके खिलाफ मामला दर्ज हो। पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि सुरक्षा दी जाए। ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं हो, जिससे मुझे, मेरे समाज और परिवार को नुकसान हो।
  • सवाल- अब आप आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हो गए ?जवाब- बिल्कुल आर-पार की लड़ाई के तैयार हूं। आदमी एक हद तक सहन कर सकता है। उससे पार हम सहन नही कर सकते है। मैंने दो-तीन सालों में बहुत सहन किया है। विधायक और इनकी ट्रोलिंग टीम हद पार कर चुकी है। हम भी उस हद तक जाएंगे।इसके लिए हम ग्राउंड पर काम करेंगे। सोशल मीडिया हमारे पास इतना मजबूत नहीं है। क्योंकि हमारे पास पैसे नहीं है। इसलिए तय किया है कि लोगों के पास जाऊंगा चाहते पांच साल लगे। लेकि, दुनिया को अब पता कल चुका है कि विधायक जी सोशल मीडिया पर ही बने रहने की कोशिश करते है। हम धरातल पर जाकर इनकी असलियत बताएंगे।
छोटू सिंह का दावा है कि सोशल मीडिया पोस्ट पर उनके इस कमेंट के बाद 27 मार्च को विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने फोन पर धमकी दी थी।

छोटू सिंह का दावा है कि सोशल मीडिया पोस्ट पर उनके इस कमेंट के बाद 27 मार्च को विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने फोन पर धमकी दी थी।

  • सवाल- आपने जो कमेंट किया था, रील या रीलबाज वो किसे लेकर था ?जवाब- मैंने रीलबाज नहीं बोला। एक बच्चे के वीडियो पर मैंने कमेंट किया था कि आप अगर रील स्टार होते तो आपके पास सारे नेता होते। ये कमेंट सभी नेताओं के लिए था। उस नेता (शिव विधायक) को रील बाज नहीं कहा गया है।वैसे भी आमतौर पर देख रहे हो– जहां रील वायरल होते है नेताजी टपक जाते है। जहां रील वायरल नहीं होती है वहां पड़ी है। शिव का विकास भी पड़ा ही है। हालांकि मैं शिव के विकास की बात नहीं करूंगा। मैं शिव में आता हूं और देखता हूं धरातल पर कुछ भी नहीं है। हालांकि लोगों की पीड़ा भी है। कोई कहता है तो उसका दबा देते हे।मैंने एक सड़क का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। उस समय बहुत ट्रोलिंग हुई थी। इसके बाद बहुत धमकियां आई। जब आदमी अपनी विधानसभा में सड़क और पानी के लिए नहीं बोल सकता है तो समझ लो कि कितना प्रेशर है।भजन गायक छोटू सिंह रावणा अपने समर्थकों के साथ शिव थाने पहुंचे। इस दौरान एक समर्थक ने उनको कंधे पर बैठा लिया।

ये था पूरा मामला, एक कमेंट से भड़का दोनों के बीच विवाद

बता दें कि भजन गायक छोटूसिंह रावणा ने रविंद्र सिंह भाटी से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट किया था। छोटू सिंह का दावा है कि कमेंट के बाद 27 मार्च की शाम को भाटी ने फोन करके डराया-धमकाया और अप्रत्यक्ष रूप से जान से मारने की धमकी दी। हालांकि मामले में भाटी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि लोग अक्सर दूसरों के कंधों का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए कभी भी किसी का टूल नहीं बनना चाहिए।

इसके बाद से लगातार रावणा राजपूत समाज के प्रतिनिधियों की ओर से अलग-अलग जिलों और उपखंडों पर ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इसमें शिव विधायक के खिलाफ कार्रवाई और छोटूसिंह रावणा को सुरक्षा देने की मांग की जा रही है। इसी सिलसिले में 31 मार्च को छोटू सिंह और रावणा राजपूत समाज के लोग कलेक्ट्रेट में एसपी ऑफिस भी पहुंचे थे। एक अप्रैल को शिव उपखंड पर इकट्‌ठे हुए और थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई है।

ये खबर भी पढ़िए…

MLA रविंद्रसिंह भाटी के खिलाफ मानहानि का केस: भजन गायक बोले- वो जेल जाएंगे, मेरे एक कमेंट ने दिल्ली तक हलचल मचा दी

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और भजन गायक छोटू सिंह रावणा के बीच सोशल मीडिया कमेंट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। छोटू सिंह बुधवार को अपने समाज के लोगों के साथ शिव थाने पहुंचे और भाटी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। पूरी खबर पढ़िए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *