जीरकपुर में कारोबारी से मांगी 1 करोड़ रंगदारी:कॉल कर कहा- गैंगस्टर डोनी बल का भाई बोल रहा हूं, घर-दफ्तर और गाड़ियां निगरानी में




पंजाब में लगातार रंगदारी मांगने और धमकाने का सिलसिला जारी है। ताजा घटनाक्रम में जीरकपुर के एक रियल एस्टेट कारोबारी से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलटाना निवासी मनमोहन सिंह उर्फ सोनू (34) ने पुलिस को बताया कि 26 मार्च को शाम करीब 6:15 बजे उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने पंजाबी में बात करते हुए जान से मारने की धमकी दी और एक करोड़ रुपये की मांग की। आरोपी ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल का छोटा भाई बताया
पीड़ित के अनुसार, 28 मार्च को उन्हें दोबारा कॉल आई। इस बार आरोपी ने खुद को विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल का छोटा भाई बताया। उसने कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया के साथ हुई घटना का जिक्र कर कारोबारी को डराने की कोशिश की। आरोपी ने यह भी कहा कि उनका घर, दफ्तर और गाड़ियां गैंग की निगरानी में हैं। पुलिस ने जांच साइबर क्राइम ब्रांच को सौंपी
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) (जबरन वसूली) के तहत केस दर्ज किया है। इसके साथ ही मामले की जांच साइबर क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। बंबीहा-राणा गैंग से जुड़ा है डोनी बल का नाम
बता दें कि, डोनी बल का नाम बंबीहा-राणा गैंग से जुड़ा बताया जाता है, जिसने राज्य में कई वारदातों को अंजाम दिया है। दिसंबर 2022 में मोहाली में कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या की जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी। कई कलाकारों को भी मिल चुकी हैं धमकियां
गौरतलब है कि पंजाब में हाल के समय में रंगदारी के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। इससे पहले कई बॉलीवुड और पंजाबी कलाकारों को धमकी भरे कॉल व मैसेज मिल चुके हैं। हाल ही में कलाकार हिमांशी खुराना और गायक-संगीतकार बी प्राक को भी गैंगस्टरों द्वारा रंगदारी के लिए धमकियां दी गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *