Ghatampur Robbery | Police Scan CCTV Footage

[ad_1]

हिमांशु तिवारी | कानपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घाटमपुर नगर में थाने से महज 500 मीटर दूर एक दुकानदार से हुई लूट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों की खोज जारी है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कृष्णकांत यादव ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

घाटमपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर पूर्वी निवासी छोटेलाल तिवारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपनी परचून की दुकान के लिए साइकिल से बाजार सामान लेने जा रहे थे। उनके पास लगभग 10 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन था। हमीरपुर रोड पर शर्मा पेट्रोल पंप के पास दो बाइक सवार युवकों ने पीछे से आकर उनकी साइकिल के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोका।

बदमाशों ने तुरंत छोटेलाल की जेब से नकद और मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद दोनों आरोपी तेजी से फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment