[ad_1]
शिवहर के रेजमा गांव में आज सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना में पप्पू पासवान का घर जलकर राख हो गया, जिससे अनाज और पशुधन का भारी नुकसान हुआ है। यह घटना शिवहर अंचल अंतर्गत सरसौला खुर्द पंचायत के रेजमा गांव के वार्ड नंबर 8 में सुबह करीब 11 बजे हुई। पप्पू पासवान के अनुसार, अग्निकांड में उनके घर में रखा गेहूं सहित अन्य अनाज, जरूरी सामान और पशुधन नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। सिकिला देवी ने बताया कि “मेरे बेटे ने आकर बताया कि घर में आग लग गई है। जब तक हम कुछ समझ पाते, आग तेजी से फैल चुकी थी।” किसी तरह एक भैंस को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 16 मुर्गियां (जो जीविका समूह से मिली थीं) और 6-7 बकरियां तथा सारा अनाज जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने की मुआवजा की मांग घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि दमकल समय पर नहीं पहुंचती तो आग और भी भयावह रूप ले सकती थी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है।
[ad_2]
Source link