नरसिंहपुर में युवक नर्मदा नदी में डूबा:परिवार के साथ आया था स्नान करने, एसडीआरएफ टीम कर रही तलाश

[ad_1]


नरसिंहपुर जिले के साईखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरपानी नर्मदा घाट पर गुरुवार को एक युवक नर्मदा नदी में डूब गया। युवक की पहचान ग्राम छेनाकछार, जनपद पंचायत चीचली निवासी रमेश कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने परिजनों के साथ नर्मदा नदी में नहाने गया था, तभी गहरे पानी में चला गया। बताया जा रहा है कि नहाते समय रमेश का संतुलन बिगड़ गया या वह गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही साईखेड़ा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू की गई। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक रमेश कुमार का कोई सुराग नहीं मिल सका था। घटना के बाद से ही रमेश के परिजन घाट किनारे मौजूद हैं। वे चिंतित हैं और लगातार युवक के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से नदी में सावधानी बरतने और गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment