लखनऊ में कैफे में बैठने को लेकर मारपीट:दबंगों ने किया धारदार हथियार से हमला, युवक का कान कटा




लखनऊ के कैसरबाग इलाके में सीट पर बैठने को लेकर कैफे में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। धारदार हथियार लगने से एक युवक का कान कट गया। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वजीरगंज के गोलागंज निवासी दिलशाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया बुधवार तड़के करीब 4 बजे वह अपने दोस्त रहीम के साथ खाना खाने कैसरबाग स्थित मून लाइट कैफे पहुंचे थे। इस दौरान सीट पर बैठने को लेकर कैफे में पहले से मौजूद हिमांशु, सुजीत, विकास जायसवाल और विशांत सोनकर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों और हॉकी से हमला कर दिया। दिलशाद ने बताया कि इस दौरान हिमांशु ने लोहे के धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे उसका कान कट गया। बीच-बचाव करने आए रहीम के दोनों हाथों में भी चोटें आईं। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी मिश्र ने बताया पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले में कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *