उमरिया में पेट्रोल पंप पर डीजल चोरी का प्रयास, VIDEO:स्कॉर्पियो सवार 10 बदमाशों ने तोड़ा टैंक का लॉक; कर्मचारी के जागने पर भागे




उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर बुधवार रात बदमाशों ने खड़े ट्रक से डीजल चोरी करने की कोशिश की। काले रंग की स्कॉर्पियो से आए 8-10 बदमाशों ने पंप परिसर में खड़े एक ट्रक के डीजल टैंक का लॉक तोड़कर पाइप डाल दिया था। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ट्रक चालक के जागते ही लाठी-डंडे दिखाकर भागे बदमाश जानकारी के अनुसार, वारदात के समय ट्रक चालक गोविंद केबिन में सो रहा था। बदमाशों ने टैंक का ढक्कन तोड़कर डिब्बों में डीजल भरना शुरू ही किया था कि पंप कर्मचारियों को हलचल महसूस हुई। कर्मचारियों के शोर मचाने पर चालक की नींद खुल गई। खुद को घिरता देख बदमाश हाथ में लिए लाठी-डंडे लहराते हुए अपनी स्कॉर्पियो में सवार होकर मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज से पहचान में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। एसडीओपी पी एल परस्ते ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदेहास्पद मोबाइल लोकेशंस की जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता हाइवे किनारे स्थित पेट्रोल पंपों पर रात के समय संगठित गिरोह द्वारा डीजल चोरी के प्रयास की इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पंप संचालकों और ट्रक चालकों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की गाड़ी के नंबर और हुलिए के आधार पर आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *