गुरदासपुर के युवक की अमेरिका में मौत:बाथरूम में आया हार्ट अटैक, विदेश में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन नहीं कर सके परिजन

[ad_1]


गुरदासपुर के कस्बा पुराना शाला में उस समय दुख का माहौल छा गया, जब गांव के निवासी 35 वर्षीय रिंकू की अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। रिंकू करीब दो साल पहले बेहतर भविष्य और रोजी-रोटी के लिए अमेरिका गया था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि 27 मार्च को बाथरूम में नहाते समय रिंकू को हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस दुखद खबर से परिवार सदमे में है।मृतक की माता ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि बेटे का शव भारत लाया जाए, लेकिन उसका अंतिम संस्कार आज अमेरिका में ही किया जा रहा है। परिवार नहीं कर सका अंतिम दर्शन परिवार अपने बेटे के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सका। सरपंच बलजीत सिंह खालसा ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू जब एक साल का था, तभी उसके पिता का देहांत हो गया था। उसकी मां ने बेहद गरीबी और कठिन परिस्थितियों में उसे पाला था। रिंकू परिवार के बेहतर भविष्य के लिए अमेरिका गया था। अमेरिका में अंतिम संस्कार सरपंच खालसा ने बताया कि भले ही चरणजीत का अंतिम संस्कार अमेरिका में हो रहा है, लेकिन उसकी आत्मा की शांति के लिए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग और अंतिम अरदास 5 अप्रैल को गुरुद्वारा सिंह सभा, पुराना शाला में होगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *