पोकरण जीएसएस में धमाका, शहर की बिजली गुल:शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल ने 30 मिनट में बुझाया




पोकरण में गुरुवार रात करीब 8 बजे तेज हवाओं के कारण शहर के मुख्य ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) में शॉर्ट सर्किट से जोरदार धमाका हो गया। इस घटना के बाद पूरे पोकरण शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे शहर अंधेरे में डूब गया। धमाके के बाद निकली चिंगारियों से जीएसएस परिसर में पड़ी सूखी घास में आग लग गई। तेज हवाओं ने आग को और भड़का दिया, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पोकरण पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। आग लगने के कारण पोकरण शहर लगभग 45 मिनट तक बिजली के बिना रहा। विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बाद में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *