विदिशा में 3 घंटे बिजली कटौती:बेतवा सिटी कॉलोनी, रामनगर, गणेशपुरा, बेस नगर, दुर्गानगर में सप्लाई ठप




विदिशा शहर के कई इलाकों में शुक्रवार, 3 अप्रैल को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने 11 केवी बैतवा स्रोत फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली सप्लाई बंद करने की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, यह शटडाउन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक, कुल तीन घंटे के लिए रहेगा। इससे बैतवा सिटी कॉलोनी, रामनगर, जांकी नगर, गणेशपुरा, बेस नगर, दुर्गानगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। बेहतर बिजली सेवा के लिए किया रहा सुधार कार्य
बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह मेंटेनेंस कार्य उपभोक्ताओं को भविष्य में बेहतर और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्य के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें। साथ ही, यह भी बताया गया है कि कार्य की प्रगति के आधार पर शटडाउन की अवधि में परिवर्तन संभव है। अधिकारियों के अनुसार, यह मेंटेनेंस शहर की बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उपभोक्ताओं को भविष्य में अधिक विश्वसनीय सेवा मिल सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *