लुधियाना में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने मदद करने के बहाने बुजुर्ग का ATM कार्ड बदल लिया और उ
.
शिकायतकर्ता चरणजीत सिंह निवासी, मोहल्ला अंबेडकर नगर ने पुलिस को दी शिकायत दी।चरणजीत सिंह ने बताया कि वह 29 मार्च 2026 को वह अपनी पत्नी मनजीत कौर के बैंक ऑफ बड़ौदा (शाखा धर्मपुरा) के खाते से पैसे निकलवाने के लिए ATM गए थे।
आरोपी ने फर्जी कार्ड थमा दिया जब वह ATM मशीन में कार्ड डालकर पैसे निकालने की कोशिश कर रहे थे, तो पैसे नहीं निकले। वहां पहले से मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने का झांसा दिया। बातों में उलझाकर उसने बड़ी चालाकी से चरणजीत का असली ATM कार्ड बदल लिया और उन्हें दूसरा फर्जी कार्ड थमा दिया।
मोबाइल पर पैसे कटने का आया मैसेज पीड़ित के अनुसार, कार्ड बदलने के बाद आरोपी ने अलग-अलग जगहों से उनके खाते से लगभग 1.50 लाख रुपये निकाल लिए। जब मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आए, तब परिवार को ठगी का पता चला।
थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने चरणजीत सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब बैंक और आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।