मंडला जिले के नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक बाइक सवार और एक राहगीर घायल हो गए, जबकि एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बिछिया थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव के पास हुई। अनियंत्रित होकर गाय पर टकरा गई जानकारी के अनुसार, बिछिया की ओर जा रहे भूपेंद्र साहू (26) की बाइक (क्रमांक एमपी 51 जेडसी 6305) अचानक सड़क पर आई एक गाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल चल रहे समारू तेकाम (50) से जा भिड़ी। हादसे में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। गाय की मौके पर हुई मौत घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल हाईवे हेल्पलाइन 1033 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को प्राथमिक इलाज दिया और उन्हें बिछिया स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों घायलों का इलाज जारी है। वहीं, इस हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी बिछिया पुलिस को भी दी गई है, जो मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
Source link