किशनगंज में ईंधन संकट की अफवाह:पेट्रोल पंप बंद और कालाबाजारी, डीएम बोले- सप्लाई में कोई समस्या नहीं




मध्य पूर्व में ईरान-इजरायल के बीच जारी तनाव का सीधा असर अब किशनगंज और आसपास के जिलों में दिखाई दे रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने की आशंका के चलते पेट्रोलियम कंपनियों की सतर्कता के कारण कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति प्रभावित हुई है। किशनगंज और ठाकुरगंज थाना के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप बंद हैं, जिससे स्थानीय वाहन चालकों को असुविधा हो रही है। किशनगंज शहर में हाईवे होटल के निकट और ठाकुरगंज-किशनगंज मार्ग पर इन पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति ठप है। अन्य पंपों पर भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई
किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड के बाल्डी होता और रतवा सहित कई अन्य पंपों पर भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। इस स्थिति के कारण पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें भी तेजी से फैल रही हैं। इस स्थिति का फायदा उठाकर कुछ युवक पेट्रोल पंप से महज 100 मीटर की दूरी पर छोटे स्टॉल लगाकर कालाबाजारी कर रहे हैं। जहां पंप पर पेट्रोल की आधिकारिक कीमत लगभग 107 रुपये प्रति लीटर है, वहीं ये युवक 30 किलोमीटर दूर से पेट्रोल लाकर 120 रुपये प्रति लीटर में बेच रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति श्रृंखला में कोई समस्या नहीं
जिलाधिकारी (डीएम) विशाल ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति श्रृंखला में कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि आपूर्ति नियमित रूप से पेट्रोल पंपों तक पहुँच रही है। डीएम ने आगे बताया कि पूर्व में कुछ शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच में पाया गया कि पेट्रोल पंपों तक आपूर्ति श्रृंखला में कोई समस्या नहीं थी। वास्तव में, पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा स्टॉक का ऑर्डर देर से किया गया था, जिसके कारण पेट्रोल पंप बंद पड़े हुए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *