चूरू में युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत:परिजनों से बचाने की गुहार लगाने पर अस्पताल लेकर पहुंचे, निजी स्कूल की बस चलाता था




चूरू में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में डीबी अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। सदर थानाधिकारी मोटाराम ने बताया कि मृतक की पहचान शिव कॉलोनी, वार्ड 31 निवासी विनित गुर्जर (26) के रूप में हुई है। विनित निजी स्कूल की बस चलाता था। उसके भाई शेखर गुर्जर ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शेखर गुर्जर के अनुसार गुरुवार रात विनित घर आया और परिजनों को बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है और उसे बचाने की गुहार लगाई। परिजन तुरंत उसे डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने विनित को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल चौकी और सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। शुक्रवार दोपहर को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *