Sangaria Police Action | 17.36 Gram Chitta Seized, Accused Arrested

[ad_1]

हनुमानगढ़ जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत संगरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 17.36 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संगरिया के मोरजंड सिखान निवासी 38 वर्षीय पालाराम के र

.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक प्रमोद सिंह के नेतृत्व में संगरिया थाना पुलिस टीम ढाबां-संगरिया रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखा। पुलिस ने उसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली, तो उसके पास से 17.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

इस पर पुलिस ने आरोपी पालाराम को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी द्वारा इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल रामावतार, लालसिंह और ज्वाला सिंह भी पुलिस टीम का हिस्सा थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment