बरनाला पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपियों के पास से घातक हथियार और दो बिना नंबर वाले मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। सब-डिवीजन महल कलां के डीएसपी जपाल सिंह धालीवाल और थाना ठुल्लीवाल के एसएचओ गुरपाल सिंह ने बताया कि डीजीपी पंजाब और एसएसपी बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। एएसआई गुरनाम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी बस स्टैंड हमीदी के पास गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव सहौर के रजवाहे के पुल के पास छापेमारी कर चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह (बरनाला), जसप्रीत सिंह (वजीदके), मनप्रीत सिंह (भद्दलवड) और गुरप्रीत सिंह (अमला सिंह वाला) के रूप में हुई है। गिरोह का एक अन्य सदस्य हैप्पी सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बिना नंबर वाले मोटरसाइकिल, किर्च, बेसबॉल बैट और गंडासी जैसे घातक हथियार बरामद किए हैं।थाना ठुल्लीवाल में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह पहले किसानों की मोटरों से केबल तारें चोरी कर बेचता था। अब वे किसी बड़ी लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
Source link