बच्ची से छेड़छाड़, स्वर्णकार समाज की एसपी ऑफिस में नारेबाजी:नीमच में आरोपी अब्दुल रहमान के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग




नीमच के मनासा थाना क्षेत्र में 13 साल की बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़ के विरोध में लोगों ने आवेदन सौंपा। शुक्रवार शाम को स्वर्णकार समाज के सैकड़ों लोग इकट्ठा होकर पुलिस अधीक्षक दफ्तर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। समाज के लोगों ने एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि आरोपी अब्दुल रहमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत सजा तय की जाए। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठाई। घर में अकेला पाकर आरोपी ने की हरकत ज्ञापन में बताया गया कि जिस वक्त यह घटना हुई, बच्ची घर पर अकेली थी क्योंकि उसके माता-पिता एक धार्मिक कार्यक्रम में गए थे। पड़ोस में रहने वाले अब्दुल रहमान ने इस बात का फायदा उठाया और बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर बुला लिया, जहां उसके साथ गलत काम किया गया। लालच और धमकी देकर बच्ची को डराया आरोपी ने बच्ची को चुप रहने के लिए 50 रुपए का लालच दिया और मुंह खोलने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। रात को जब माता-पिता घर लौटे, तो बच्ची ने रोते हुए सारी सच्चाई बताई। निर्दोषों की रिहाई और निष्पक्ष जांच की मांग समाज के लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले में जिन बेगुनाह लोगों को हिरासत में लिया गया है, उन्हें तुरंत छोड़ा जाए। एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया ने भरोसा दिलाया है कि पूरी जांच निष्पक्ष होगी और कानून के हिसाब से सख्त कदम उठाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *