शेखपुरा में बस ने साइकिल सवार को रौंदा:लोगों ने ई-रिक्शा से पहुंचाया अस्पताल, पावापुरी हायर सेंटर रेफर




शेखपुरा नगर क्षेत्र के जखराज स्थान के समीप शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एक तेज रफ्तार बस ने उसे रौंद दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को ई-रिक्शा से सदर अस्पताल, शेखपुरा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, घायल युवक मजदूरी करके घर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे में युवक का एक हाथ टूट गया है और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर, घायल युवक के परिजनों का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। सदर अस्पताल के एक सुरक्षाकर्मी ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को पावापुरी पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *