सीकर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार ने एक युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। नाबालिग लड़की कपड़े सिलवाने के लिए गई थी जो वापस नहीं लौटी। फिलहाल पुलिस नाबालिग लड़की की तलाश कर रही है। 17 साल की नाबालिग लड़की के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 2 अप्रैल की दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी छोटी बहन घर पर यह कहकर निकली थी कि वह कपड़े सिलाई करने के लिए गांव में ही एक महिला के पास जा रही है। लेकिन कई देर बाद भी नाबालिग लड़की घर पर नहीं लौटी। जब परिवार उस महिला के पास गया तो पता चला कि नाबालिग लड़की कपड़े देने के बाद तुरंत ही वहां से चली गई। इसके बाद परिवार ने गांव और रिश्तेदारी में भी नाबालिग लड़की की काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। परिवार ने दूसरे जिले के एक लड़के पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। परिवार ने बताया कि युवक उनके रिश्तेदार का लड़का है जिन पर शक है क्योंकि करीब एक महीने पहले पता चला था कि युवक 17 साल की नाबालिग लड़की के कांटेक्ट में था और दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात भी करते थे। जब परिवार को इस बारे में पता चला तो उन्होंने टोका भी था। जब परिवार ने उस युवक के मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो नंबर स्विच ऑफ था। इसके बाद युवक के पिता को कॉल किया तो उन्होंने बताया कि युवक भी 2 अप्रैल की सुबह से युवक भी गायब है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link