[ad_1]
राजधानी जयपुर में सूने मकानों को निशाना बनाकर लगातार चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
खोराबीसल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करधनी, कालवाड़ और खोराबीसल इलाके में एक दर्जन से ज्यादा वारदातों का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव प्रताप सिंह उर्फ देव (21) और रुद्राक्ष मिश्रा उर्फ गोविंद (22)के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, ₹2,74,607 नकद, चोरी के औजार और वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटी जब्त की है। दिन में करते थे रेकी, रात में तोड़ते थे ताले डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे।
ये दिन के समय कॉलोनियों में घूमकर सूने मकानों और बाहर ताला लगे घरों की रेकी करते थे, फिर रात को वापस आकर मकान का ताला तोड़ते और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे और शौक-मौज की जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी करते थे। पुलिस से बचने के लिए किराये के मकान में बनाई ‘सेफ लोकेशन’ सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने करधनी इलाके में किराये का मकान ले रखा था। आसपास के लोगों को शक न हो, इसलिए खुद को ऑनलाइन बिजनेस करने वाला बताते थे।
चोरी का माल और नकदी मकान की फॉल्स सीलिंग के अंदर छुपाकर रखते थे, जिससे किसी को भनक तक नहीं लगती थी। यही किराये का मकान इनके लिए सेफ हाउस और चोरी का स्टोर रूम बना हुआ था। कैमरे, मुखबिर और तकनीक से पुलिस पहुंची आरोपियों तक डीसीपी वेस्ट ने बताया कि पूरा मामला 17 मार्च को गोविंद नगर विस्तार निवासी एक परिवार के सूने मकान में चोरी की वारदात के बाद खोराबीसल पुलिस ने केस दर्ज होने के बाद जांच में सामने आया। जांच के दौरान पुलिस टीम ने इलाकें की CCTV फुटेज खंगाली, संदिग्धों की मूवमेंट ट्रैक की, तकनीकी सर्विलांस लिया। घटनाक्रम के कुछ इनपुट मिलने पर मुखबिर तंत्र एक्टिव किया, जिसके बाद सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को शनिवार को दबोच लिया। बरामदगी ने खोले कई राज पुलिस ने आरोपियों से 3 जोड़ी सोने की बालियां, 4 सोने की पातड़ियां, 1 सोने की अंगूठी, 7 चांदी की अंगूठियां, 5 जोड़ी चांदी की पायजेब, चांदी के सिक्के और ₹2,74,607 नकद रुपए बरामद किए। आरोपियों से चोरी में इस्तेमाल औजार और चोरी की वारदात में काम में ली गई एक्टिवा स्कूटी MP 09 DM 6075 भी जब्त किए गए। एक दर्जन से ज्यादा वारदातें कबूलीं डीसीपी प्रशांत किरण ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने करधनी और कालवाड़ थाना क्षेत्र में भी 12 से ज्यादा चोरी और नकबजनी की वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस अब इनसे अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है और कई अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।
[ad_2]
Source link