फाजिल्का में कैंटर ने मारी रिटायर होमगार्ड को टक्कर:साइकिल पर सवार होकर जा रहा, अस्पताल में भर्ती, ड्राइवर मौके से फरार




फाजिल्का फिरोजपुर हाईवे पर गांव राणा मोड़ के नजदीक एक सड़क हादसा हुआ है। एक रिटायर्ड होमगार्ड का जवान साइकिल पर सवार होकर जा रहा था कि पीछे से एक कैंटर ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सड़क सुरक्षा फोर्स ने फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे के बाद मौके से कैंटर ड्राइवर फरार हो गया। लेकिन कैंटर मलिक अस्पताल पहुंच गए हैं । घायल रिटायर्ड पंजाब होमगार्ड के जवान देसराज के भतीजे तिलक राज ने बताया कि उसके चाचा रोजाना की तरह काम के लिए ढाणी मुंशी राम से फाजिल्का आ रहे थे। वह साइकिल पर सवार होकर फाजिल्का आते हैं। आज जब वह गांव राणा मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे कैंटर चालक ने लापरवाही से उनमें टक्कर मार दी। जिस वजह से सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स ने कराया अस्पताल में भर्ती मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारियों ने देसराज को घायल अवस्था में तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां उसके सिर में चोट लगी हुई है। जिसका इलाज किया जा रहा है । हालांकि पता लगने के बाद कैंटर मालिक विकास कुमार भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल पहुंचे कैंटर मालिक विकास कुमार का कहना है कि साइकिल सवार देसराज मुड़ने लगे थे कि पीछे देखे बिना उन्होंने साइकिल मोड़ दिया। जिस वजह से कैंटर की एक साइड से उन्हें टक्कर लग गई। उधर, डॉक्टर का कहना है कि इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही है। आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी। घायल को इलाज दिया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *