मऊगंज में दिनदहाड़े एटीएम के बाहर लूट, CCTV:पीछे से पिन देखा, कार्ड छीनकर बदमाश कार से फरार; आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस




मऊगंज में शुक्रवार दोपहर पुलिस थाने के पास स्थित स्टेट बैंक के एटीएम बूथ में एक व्यक्ति से बदमाशों ने लूट की वारदात की। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। पूरी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार, बरयाकला निवासी रत्नेश्वर द्विवेदी दोपहर करीब 3 बजे एटीएम से 10 हजार रुपए निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके पीछे खड़े एक युवक ने चालाकी से उनका पिन कोड देख लिया। युवक का कार्ड छीनकर भागे बदमाश
जैसे ही रत्नेश्वर ने पैसे निकाले, आरोपी ने उनका एटीएम कार्ड छीन लिया और बाहर खड़ी कार की तरफ भाग गया। रत्नेश्वर ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश अपने साथियों के साथ कार में बैठकर तेजी से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही पुलिस
यह पूरी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में आरोपी कार्ड छीनकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के तुरंत बाद पीड़ित पुलिस थाने पहुंचा और बैंक को फोन कर अपना कार्ड ब्लॉक कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *