बहराइच में पैतृक गांव जा रहा युवक लापता:दो दिन से नहीं मिला सुराग, परिजनों को अनहोनी की आशंका

[ad_1]


बहराइच जिले में एक युवक दो दिन से लापता है। वह अपने घर से पैतृक गांव जाने के लिए निकला था, लेकिन अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचा। परिजनों ने देहात कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। देहात कोतवाली इलाके के ढापाली पुरवा निवासी युवराज सिंह का छोटा भाई अनुराग सिंह गुरुवार दोपहर को अपने पैतृक निवास गदामार खुर्द ग्राम, हरदी थाना क्षेत्र के लिए निकला था। पुलिस कर रही युवक की तलाश देर रात तक अनुराग का कोई पता न चलने पर परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने देहात कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। परिवार को किसी अनहोनी की आशंका है और वे इस घटना से काफी परेशान हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *