Hardoi Auto-Bike Clash | Police Mute Spectator, Video Viral

[ad_1]

अनुभव बाजपेयी | हरदोई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई में पुलिस लाइन गेस्ट हाउस के सामने ऑटो चालक और बाइक सवार के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच करीब 10 मिनट तक सरेआम मारपीट होती रही। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

पुलिसकर्मियों की मौजूदगी

घटना स्थल पुलिस लाइन और पुलिस गेस्ट हाउस से कुछ ही दूरी पर था, जहाँ आमतौर पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रहती है। इसके बावजूद, मारपीट रोकने के लिए कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही स्थिति को नियंत्रित करने का कोई प्रयास किया गया।

सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस को सौंप दी गई है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के दौरान राहगीरों की भीड़ भी जमा थी, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने का प्रयास नहीं किया। मारपीट अपने आप शांत हुई।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment