अमोला में 15 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:3 लाख की बरामदगी, लंबे समय से सक्रिय नेटवर्क की सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस




शिवपुरी जिले के अमोला थाना पुलिस ने शनिवार को 3 लाख रुपए मूल्य की 15 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह महिला लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में सक्रिय बताई जा रही थी। पुलिस अब उसके नेटवर्क और सप्लायर की तलाश कर रही है। अमोला थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता ने बताया कि आज मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला फॉरेस्ट नर्सरी मामौनी खुर्द जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्मैक बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की महिला दिखाई दी। पुलिस वाहन को देखते ही महिला ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। 15 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद
पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान ममता लोधी (35 वर्ष), पत्नी पातीराम लोधी, निवासी सिरसौद मजरा जामुनपुरा, थाना अमोला, जिला शिवपुरी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ। बरामद स्मैक की बाजार कीमत लगभग 3 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला कई वर्षों से अपने पति से अलग रह रही थी। वह जल्दी पैसे कमाने के लालच में नशे के कारोबार में शामिल हो गई थी। पुलिस अब गिरफ्तार महिला से गहन पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और स्मैक सप्लायर के बारे में जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *