टोंक जिले में एक घर के बाहर खड़ी LPG किट लगी मारुति वैन में अचानक भीषण आग लग गई। आग को बुझाने के लिए शुरू में तो वैन मालिक समेत कुछ पड़ोसी आए,लेकिन आग आग काबू में नहीं आई तो लोग गैस की टंकी ब्लास्ट होने के डर से दूर हो गए। करीब आधा घंटा में गैस खत्म होने के बाद लोग वैन के पास आए। इस दौरान नासिरदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक वैन जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। शुरुआती जांच में वैन में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार- वैन रामथला निवासी हनुमान कुमावत पुत्र रामबिलास कुमावत की थी। गैस की किल्लत के कारण करीब एक सप्ताह से गाड़ी मकान के बाहर ही खड़ी थी। शाम चार बजे अचानक इसमें आग लग गई। धुंआ और आग की लपटे उठने पर लोगों ने आग बुझाई। वैन के जलने से मालिक को करीब चार लाख रुपए का नुकसान होने की आशंका है। इनपुट: महेंद्र धाकड़, नासिरदा।
Source link