फाजिल्का में तेज रफ्तार कार ने गाड़ी में मारी टक्कर:खंभे से टकराई, 3 साल की बच्ची बची, गर्भवती महिला डॉक्टर को दिखाने आई थी




फाजिल्का के राम सलेमशाह बाजार में खड़ी एक कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार दूसरी कार ने टक्कर मार दी, जिससे खड़ी कार आगे एक खंभे से जा टकराई। हादसे के वक्त कार मे तीन वर्षीय बच्ची मौजूद थीं। आरोपी कार ड्राइवर ने हादसे को अंजाम देने के बाद भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। यह घटना एक निजी अस्पताल के पास हुई, जहां गर्भवती महिला लवप्रीत कौर डॉक्टर को दिखाने आई थीं। उनकी कार सड़क किनारे पार्क की गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा है। आरोपी ड्राइवर पर शराब के नशे में होने का आरोप
लवप्रीत कौर ने बताया कि उनकी तीन वर्षीय बेटी भी कार में बैठी थी। टक्कर मारने वाले कार ड्राइवर ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि टक्कर मारने वाला कार ड्राइवर शराब के नशे में था। फिलहाल मामला पुलिस के पास पहुंचा है तो पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *