CM मान ने बठिंडा कैंसर इंस्टीट्यूट का दौरा किया:मरीजों से मिलकर बातचीत की, सुविधाओं का जायजा लिया; सुधार के निर्देश दिए




मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में कैंसर के इलाज को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बठिंडा स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान में बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और कर्मचारियों की स्थिति का जायया लिया और बड़े सुधारों के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मान ने घोषणा की कि इस इंस्टीट्यूट को आधुनिक सुविधाओं वाला एक विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैंसर के इलाज के मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संस्थान में रोबोटिक सर्जरी जैसी अत्याधुनिक सुविधां शुरू की जाएंगी। सीएम ने की मरीजों से बात इसके साथ ही, मालवा क्षेत्र में मरीजों की देखभाल में सुधार के लिए कर्मचारियों की भर्ती को मजबूत करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएंगे। अस्पताल के अचानक दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री ने संस्थान के कामकाज का जायया लिया और जमीनी हकीकत को समझने के लिए मरीजों से बातचीत की। उन्होंने जोर देकर कहा, “इस दौरे का मकसद संस्थान को सहयोग देना और मजबूत बनाना है, न कि कमियां निकालना। इसका मुख्य उद्देश्य इसे पूरे राज्य के लिए एक बेहतरीन स्वास्थ्य केंद्र में बदलना है।” सीएम बोले- BFUHS को विश्व-स्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा मुख्यमंत्री ने पुष्टि की, “बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) में एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट को विश्व-स्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यह अस्पताल पहले से ही मालवा क्षेत्र के मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है और हमारी कोशिश इसे पूरे पंजाब में एक बेहतरीन स्वास्थ्य केंद्र के तौर पर और मजबूत बनाना है।” लगातार अपग्रेडेशन की जरूरत पर जोर देते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस दौरे का मकसद कमियां निकालना नहीं, बल्कि इस संस्थान को पूरे राज्य में एक बेहतरीन हेल्थकेयर सेंटर के तौर पर विकसित करना है। दौरे के दौरान, मैंने सभी मुख्य स्टेकहोल्डर्स से बातचीत की, ताकि उन्हें इस जरूरी संस्थान की जमीनी हकीकत और जरूरतों के बारे में बताया जा सके।” मरीजों से मिलकर हालचाल पूछते सीएम भगवंत मान की कुछ तस्वीरें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *