[ad_1]
स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने REET 2022 भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। एसओजी ने डमी कैंडिडेट से परीक्षा दिलवाकर चयनित हुए 30 टीचर्स के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं। सभी ने लेवल-1 और लेवल-2 टीचर भर्ती में फर्जी अभ्यर्थियों के जरि
.
यह कार्रवाई एसओजी की प्राथमिक जांच में डमी कैंडिडेट के माध्यम से परीक्षा पास करने के तथ्य सामने आने के बाद की गई। एसओजी थाना जयपुर में शुक्रवार को केस दर्ज किया गया है। मामले में आरोपियों पर आईपीसी और राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम-2022 तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामला प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल प्रथम और द्वितीय) सीधी भर्ती परीक्षा-2022 से जुड़ा है, जिसकी परीक्षा 25 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी। जांच में सामने आया कि कुल 30 अभ्यर्थियों ने डमी कैंडिडेट की मदद से परीक्षा पास कर शिक्षक पद पर चयन हासिल किया।
डमी अभ्यर्थियों के जरिए परीक्षा दिलवाने के सबूत मिले
एसओजी सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक जांच में इन सभी 30 शिक्षकों के खिलाफ डमी अभ्यर्थियों के जरिए परीक्षा दिलवाने के पर्याप्त सबूत मिले हैं। इसी आधार पर दोनों मुकदमे दर्ज कर पूरे नेटवर्क, डमी अभ्यर्थियों, सॉल्वर गैंग और चयन प्रक्रिया में संभावित मिलीभगत की जांच शुरू कर दी गई है।
जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि डमी कैंडिडेट उपलब्ध कराने वाला गिरोह कौन था, कितने पैसे में सौदा हुआ और इस पूरे फर्जीवाड़े में कौन-कौन लोग शामिल हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती है।
[ad_2]
Source link