अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर क्षेत्र में एक बकरियां चरा रही महिला से लूट की वारदात सामने आई है। आरोपी बाइक सवार दो युवक एक सोने का मांदलिया और लॉकेट छीनकर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
.
क्षेत्रवासी कैलाशचन्द और गीतादेवी ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे एक महिला गार्डन के पास बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और एक बाइक पर ही बैठा रहा। दूसरा युवक महिला के पास पहुंचा और मुंह दबाकर उसके गले से सोने का मांदलिया और एक लॉकेट तोड़कर फरार हो गए।
जब महिला चिल्लाई तो पता चला। तब तक वे दोनों फरार हो चुके थे। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास तलाश किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बाद में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस आस पास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
……….
पढें ये खबर भी…
राजस्थान में सैकड़ों फैक्ट्रियां बंद, हजारों लोग बेरोजगार:डिमांड लगातार कम हो रही, घाटा करोड़ों में, बढ़ते ब्याज-बिल से मुश्किल में बिजनेस
अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के कारण राजस्थान का मिनरल उद्योग प्रभावित हुआ है। गुजरात के मोरबी की सिरेमिक इंडस्ट्रीज में डिमांड घटने से करीब 2300 से ज्यादा मिनरल्स-ग्राइंडिंग यूनिट्स बंद हो गई हैं। इंडस्ट्रीज से जुड़े लोगों का दावा है कि हर दिन करीब 2 करोड़ 70 लाख से ज्यादा का नुकसान हो रहा है। बिहार, झारखंड, बंगाल के हजारों मजदूर भी बेरोजगार हो गए हैं। पूरी खबर पढें