पुलिस लाइन में मीटिंग लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी।
बासवाड़ा में SI भर्ती परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को होगी। परीक्षा को पारदर्शी, नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है।
.
शनिवार को जिला एसपी सुधीर जोशी ने पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवानों की ब्रीफिंग लीं और जरूरी निर्देश दिए।
परीक्षा से पहले पुलिस लाइन में आयोजित मीटिंग में उपस्थित पुलिस जवान।
21 केंद्रों पर 28 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा एसपी सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो दिनों में कुल 28,420 अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
हर पारी में 7,105 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसपी नरपत सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके साथ पुलिस उप अधीक्षक, निरीक्षक और भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
मीटिंग में एसपी सुधीर जोशी ने जवानों को जरूरी निर्देश दिए।
फ्लाइंग स्क्वाड और साइबर सेल रखेगी पैनी नजर परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल रोकने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए है। सभी परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण के लिए फ्लाइंग स्क्वाड तैयार किए गए है। सोशल मीडिया पर पुलिस की टेक्निकल टीम पैनी नजर रख रही है। पेपर लीक या अन्य भ्रामक अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर नकल या अवैध साधनों के प्रयोग को हर हाल में रोका जाएगा।
शिकायत के लिए हेल्पलाइन जारी पुलिस प्रशासन ने आमजन और अभ्यर्थियों से अपील की है कि यदि उन्हें परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली, अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
शिकायत के लिए पुलिस कंट्रोल रूम (बांसवाड़ा) के नंबर 9530439780 और SOG वॉट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9530429258 जारी किए गए है। जबकि आपातकालीन नंबर 100 पर सूचना दी जा सकती है।
एसपी सुधीर जोशी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। अभ्यर्थी सभी नियमों और निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। पुलिस प्रशासन ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए हैं।