शिवहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और अपराध नियंत्रण के लिए शनिवार शाम जीरो माइल के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर संचालित हुआ। अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक डीवाईएसपी भाई भरत ने किया। इस दौरान शिवहर थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर मंजर आलम और ट्रैफिक थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जांच के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजातों की गहन पड़ताल की गई। हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस जैसे दस्तावेजों की विशेष रूप से जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक कागजात नहीं मिले या जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियानों का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अलग-अलग स्थानों पर सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने में सहयोग दें।
Source link