जोधपुर में कल साढ़े 4 घंटे तक बिजली कटौती:मेंटेनेंस कार्यों के चलते कई इलाकों में नहीं होगी सप्लाई

[ad_1]


जोधपुर शहर में बिजली लाइनों के रखरखाव कार्य के चलते कल कई कॉलोनियों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में अधिकतम साढ़े 4 घंटे तक पावर कट रहेगा, जिसके बाद सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। बिजली विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के विभिन्न 33/11 केवी जीएसएस से जुड़े फीडरों पर शटडाउन लिया जाएगा। सुबह 7:30 बजे से 12:00 बजे तक पावर कट 33/11 KV बोरानाडा जीएसएस से जुड़े 11 KV फीडर—बोरानाडा गांव, गंगाणा, पाल-मगरा, राजस्थान उद्योग, लटियाल, बासनी बुझावड़, PHED, डोली, गणेश लोको, BD हार्डवेयर, रीको प्रथम फेज सहित 33 KV झंवर गांव के आसपास का पूरा क्षेत्र प्रभावित रहेगा। सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक पावर कट 33/11 KV बोरानाडा-IV जीएसएस से जुड़े 11 KV फीडर—पेप्सी, SEZ, एग्रो-फूड, राजस्थान गम, चोपड़ा स्ट्रिप और क्लासिक टाउनशिप के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

[ad_2]

Source link

Leave a Comment