फरीदकोट की बलबीर एवैन्यू स्थित श्री गुरु रविदास धर्मशाला में शनिवार को अलायंस क्लब मुक्तसर के सहयोग से एक नि:शुल्क आंखों का चेकअप कैंप आयोजित किया गया। कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची राज्य की कैबिनेट मंत्री एवं प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बलजीत कौर ने बतौर डॉक्टर सेवाएं प्रदान करते हुए मरीजों का चेकअप किया। इस कार्य में उनका सेहत विभाग फरीदकोट की टीम ने सहयोग किया। कैंप में आए मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं, वहीं चयनित मरीजों के आंखों के लेंस ऑपरेशन भी किए जाएंगे। डॉ. बलजीत कौर ने अपने पेशेवर अनुभव का परिचय देते हुए स्वयं मरीजों का चेकअप किया और ऑपरेशन भी उनकी निगरानी में किए जाएंगे। लोगों ने पहल की सराहना की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राजनीति में आने से पहले भी वह समाजसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे कैंप आयोजित करवाती रही हैं और मंत्री बनने के बाद भी उन्होंने इस सेवा कार्य को जारी रखा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी फरीदकोट में एक बड़ा कैंप आयोजित किया गया था और उसी कड़ी में अलायंस क्लब मुक्तसर के सहयोग से इस कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवाई और इस पहल की सराहना की गई। ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही लक्ष्य-कैबिनेट मंत्री इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ बलजीत कौर।ने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य भी जरूरतमंद लोगों की अधिक से अधिक सहायता करना है और इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए इस तरह के कैंप लगाए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि सेवा करने की सच्ची भावना हो, तो समय निकालना कभी मुश्किल नहीं होता।
Source link