[ad_1]
हरियाणा के अंबाला में विस्फोटक के साथ पकड़े गए अजमेर निवासी अली अकबर उर्फ बाबू का अब एक नया मामला सामने आया है। अली अकबर के तार अब अजमेर के विवादित जमीनी सौदों से भी जुड़ रहे हैं।
.
दस्तावेजों के अनुसार, फॉयसागर रोड स्थित दाऊदी बोहरा समाज के कब्रिस्तान की विवादित जमीन की रजिस्ट्री में दिल्ली गेट, लौंगिया मोहल्ला निवासी अली अकबर का नाम बतौर खरीदार शामिल है।
दाऊदी बोहरा पंचायत ने इस कब्रिस्तान भूमि पर निजी लोगों द्वारा अवैध रजिस्ट्री कराने के खिलाफ वक्फ ट्रिब्यूनल में अपील की थी( ट्रिब्यूनल में पेश दस्तावेजों (पेज 1, 2, 7 और 9) में अली अकबर के नाम, पहचान विवरण और हस्ताक्षरों का स्पष्ट उल्लेख है। फिलहाल ट्रिब्यूनल ने इस भूमि पर स्टे दे दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि वक्फ की धार्मिक जमीन की रजिस्ट्री निजी व्यक्तियों, और वह भी अली अकबर जैसे संदिग्ध के नाम पर कैसे हुई?
जेसीबी लाकर कब्जा करने की थी कोशिश
दाऊदी बोहरा पंचायत के सचिव शब्बीर सागरवाला के अनुसार, आरोपियों ने खसरा नंबर में धोखाधड़ी कर कब्रिस्तान की जमीन हड़पने की कोशिश की थी। आरोपी जेसीबी लाकर जमीन को समतल कर रहे थे, जिसे गंज थाना पुलिस की मदद से रुकवाया गया।
अली अकबर अजमेर में ऑटो-रिक्शा चलाता था। ऑटो घर के बाहर खड़ा हुआ है।
हनुमानगढ़ में ब्लास्ट की साजिश थी
दरअसल, आरोपियों की पाकिस्तान से भेजे गए आरडीएक्स से हनुमानगढ़ में ब्लास्ट करने की साजिश थी। इससे पहले ही अली अकबर और उसके 2 साथियों को पकड़ लिया गया था। तीनों आरोपियों के पास से 2 किलो आरडीएक्स, आईईडी और विस्फोटक बरामद हुआ था। पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के इशारे पर ड्रोन के जरिए अमृतसर (पंजाब) में आरडीएक्स और अन्य सामान भेजा गया था। शहजाद भट्टी ने यह साजिश रची थी। पंजाब पुलिस की मदद से पुलिस ने चौथे आरोपी मख्ख्नदीप को भी गिरफ्तार कर लिया। अब ये चारों जेल में है।
पिता रोडवेज से रिटायर्ड, आरोपी अजमेर में ऑटो चलाता था
अजमेर के दिल्ली गेट लोंगिया मोहल्ला निवासी आरोपी अली अकबर अजमेर में ऑटो चलाता था। अली अकबर अजमेर के पीसांगन थाना क्षेत्र के गोविन्दगढ़ का निवासी है, अकबर के पिता मोहम्मद रमजान रोडवेज में कंडक्टर थे, अब रिटायर्ड हो चुके हैं। उसका बड़ा भाई अली असगर गेस्ट हाउस में नौकरी करता है। अली अकबर के 2 बच्चे हैं।
घटनास्थल की जांच करती हुई एसटीएफ और बम निरोधक दस्ते की टीम।
——–
मामले से जुड़ी ये 4 खबरें भी पढ़िए…
1. इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी आतंकी से जुड़ा ऑटो ड्राइवर:साथियों को दिल्ली में रुकवाया, पेमेंट भी करवाया; हनुमानगढ़ निशाने पर था
हरियाणा के अंबाला में विस्फोटक के साथ पकड़ा गया अजमेर निवासी अली अकबर उर्फ बाबू पाकिस्तान में बैठे मास्टरमाइंड और आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था। अली अकबर इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी आतंकी से जुड़ा था। इसके बाद सिग्नल एप के जरिए कॉन्टैक्ट में थे। अनस और जगबीर भी अकबर के साथ पकड़े गए थे। तीनों इंटाग्राम के जरिए ही मिले थे। पूरी खबर पढें
2.विस्फोटक के साथ पकड़ा गया अकबर,पहले भी हो चुका गिरफ्तार:गेस्ट हाउस मालिक को धमकाया था- जानता नहीं मुझे, लॉरेंस गैंग से हूं
हरियाणा के अंबाला में विस्फोटक के साथ पकड़े गए अजमेर निवासी अली अकबर उर्फ बाबू को पुलिस ने 4 साल पहले भी गिरफ्तार किया था। अली अकबर ने गेस्ट हाउस के मालिक इकबाल अहमद को धमकी दी थी। पूरी खबर पढें
3. घूमने की कहकर निकला था, RDX के साथ पकड़ा गया:3 आरोपियों के पास मिला पाकिस्तानी विस्फोटक, एक राजस्थान का; जानें- क्या बोला परिवार1
वह दिल्ली घूमने जाने की कहकर घर से निकला था। वह मर जाता तो ज्यादा सही होता। हम तो यही चाहते हैं। हम सरकार के साथ हैं। जिसने भी उसका माइंडवॉश किया, उसे पकड़ा जाए। हम सीधे-सादे लोग हैं और अपने काम से काम रखते हैं। जो ऊपर वाले को मंजूर था, वो हो गया। हम इस मामले में कड़ी कार्रवाई चाहते हैं। यह कहना है अंबाला (हरियाणा) में विस्फोटक के साथ पकड़े गए आरोपी अजमेर के अली अकबर उर्फ बाबू (30) के भाई अली असगर का। पाकिस्तान से भेजे आरडीएक्स से हनुमानगढ़ में ब्लास्ट करने की साजिश थी। (पढें पूरी खबर)
4. राजस्थान में बम ब्लास्ट के लिए पाकिस्तान से भेजा IED:4 दिन तक विस्फोटक का इंतजार करते रहे आरोपी, 3 जगह धमाके की साजिश
राजस्थान में बम धमाके के लिए पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी ने साजिश रची थी। बॉर्डर एरिया वाले जिले हनुमानगढ़ में आतंकी ने इम्प्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) भी पहुंचा दी थी। (पढ़ें पूरी खबर)
[ad_2]
Source link