बांसवाड़ा में आज 4 घंटे बिजली बंद:सुबह 9 से 1 बजे तक रहेगा शटडाउन, जाने कौन-कौनसे इलाके होंगे प्रभावित




बांसवाड़ा में बिजली तंत्र को दुरुस्त करने और गर्मी से पूर्व की तैयारियों के मद्देनजर आज विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते आज, रविवार को शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में सुबह से दोपहर तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। ​विद्युत विभाग के अनुसार, बिजली लाइनों और जीएसएस पर जरूरी मेंटेनेंस कार्य किया जाना अनिवार्य है, ताकि भविष्य में होने वाले फॉल्ट और ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिल सके। इस शटडाउन के कारण शहर के कई इलाके प्रभावित होंगे। ​इन क्षेत्रों में रहेगा असर ​विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निम्नलिखित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी: ​काम का समय और अपील ​बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 4 घंटे के इस शटडाउन के दौरान इंसुलेटर बदलने, ढीले तारों को कसने और जीएसएस की मशीनों की सर्विसिंग का काम किया जाएगा। अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में वैकल्पिक बिजली व्यवस्था सुचारू रखने की सलाह दी गई है। ​विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लें और इस कार्य में सहयोग करें। दोपहर 1 बजे के बाद कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *