चंडीगढ़ नगर निगम की 360 वीं जनरल हाउस की बैठक 8 अप्रैल बुधवार को आयोजित की जानी है। इस बैठक में नगर निगम में हुए घोटाले पर विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इस मामले में संबंधित उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाएंगे। इसके लिए दोनों पार्टियों के पार्षद बैठक भी कर रहे है। इस बैठक में 17 बड़े एजेंडा बिंदुओं पर मुहर लग सकती है। इस बार निगम का पूरा फोकस ‘स्मार्ट गवर्नेंस’ और जनता को टैक्स के बोझ से राहत देने पर है। स्टिल्ट पार्किंग में प्रॉपर्टी टैक्स बेसमेंट की दरों पर शहर के हजारों घर मालिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। वर्तमान में स्टिल्ट पार्किंग (पिलर्स पर बनी पार्किंग) पर ग्राउंड फ्लोर के बराबर भारी टैक्स वसूला जा रहा है, जिसका लंबे समय से विरोध हो रहा था। 500 मीटर के दायरे में होगी टॉयलेट सुविधा स्वच्छ भारत मिशन के तहत निगम अब शहर के 1,800 पार्कों और 100 से अधिक ग्रीन बेल्ट्स में शौचालय की कमी को दूर किया जाएगा। यदि किसी पार्क के 500 मीटर के दायरे में पब्लिक टॉयलेट नहीं है, तो वहां तत्काल निर्माण कराया जाएगा। ताकि स्वच्छता रैंकिंग (Swachh Survekshan 2026) में सुधार हो सके।
Source link