बिहार के 12 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट:बिजली गिरने की भी आशंका, 6-7 अप्रैल को ओले भी गिर सकते हैं




बिहार के 12 जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। साथ ही 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 6 और 7 अप्रैल को कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 अप्रैल के बाद राज्य के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। देखिए आज के मौसम से जुड़ी तस्वीर… मौसम में बदलाव के कारण मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के मौसम में अस्थिरता बढ़ी है, जबकि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवा वातावरण में नमी बढ़ा रही है। इन दोनों के मिलने से बादल बन रहे हैं, जिससे बारिश, तेज हवा और बिजली की स्थिति बन रही है। यही कारण है कि प्री-मानसून से पहले ही मौसम में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। पटना में बादल छाए रहेंगे राजधानी पटना में 5 अप्रैल को दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवा और गरज-चमक की भी संभावना है। 6-7 अप्रैल को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि तेज आंधी चल सकती है। इसके बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी, गर्मी से राहत मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *