अयोध्या में हुई बारिश:तेज हवाएं चली, गेहूं, सरसों और आम की फसलों नुकसान




अयोध्या में शनिवार रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। रात करीब 8 बजे से शुरू हुई आंधी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जिसके साथ गरज-चमक के साथ बारिश हुई और कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। यह सिलसिला देर रात 2 बजे तक जारी रहा। इस बदले मौसम से गेहूं, सरसों और चना सहित अन्य फसलों की कटाई और मड़ाई का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। किसान अपनी फसलों को समेटने में जुटे थे, लेकिन अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने उनके प्रयासों पर पानी फेर दिया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज की मौसम वेधशाला से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि आगामी 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक या हल्के बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। हवा सामान्य से तेज गति से मुख्य रूप से पश्चिमी दिशा से चलेगी और औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। डॉ. मिश्रा ने शनिवार के मौसम संबंधी आंकड़े भी साझा किए। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.9 अधिक) और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5.5 अधिक) दर्ज किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 90 प्रतिशत और न्यूनतम 44 प्रतिशत रही। रात की तेज आंधी का आम की फसल पर भी बुरा असर पड़ा है। आम के बागवान राजकुमार ओमप्रकाश ने बताया कि बौर आने के समय उन्होंने करीब 5000 रुपये के दावों का छिड़काव किया था। लेकिन जिस तरह से अभी से तेज आंधी चल रही है, उससे फसल को भारी नुकसान हो रहा है और किसान पूरी फसल बर्बाद होने की आशंका से चिंतित हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *